Breaking News

MARIYAHU. नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने दो को उठाया, एक को छोड़ा, जांच जारी

MARIYAHU. जौनपुर जिले के रजमलपुर गांव में ईट से कूच कूच कर नृशंस हत्या किए जाने के मामले में 18 घंटा बीत जाने के बाद पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। केवल पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर एक नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दे की रजमलपुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ सोनू को सोमवार की शाम 4:00 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन से बुलाकर हनुमान मंदिर के पास नृशंस हत्या कर फरार हो गए। घटना का पता मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को चलने के बाद जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस पहुंची और मामले की कार्रवाई में जुट गई। देर रात पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी चांदनी उर्फ दीपा तिवारी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया पुलिस की माना जाए तो एक नामजद युवक समेत कई अज्ञात लोगों का नाम है।
मुकदमा दर्ज करने के बाद तब जाकर पुलिस सक्रीय हुई और एक नामजद युवक के पिता को और एक युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। बताते हैं कि नामजद युवक के पिता जो विकलांग था रात में छोड़ दिया जबकि दूसरे युवक को पूछताछ के लिए अभी पुलिस हिरासत में बैठाया गया है।
घटना हुए 18 घंटा बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक की नृशंस हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही हत्या में शामिल किसी अभियुक्त तक पुलिस के हाथ पहुंच सके हैं। इस संबंध में मड़ियाहूं क्राईम इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है शीघ्र ही हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!