Breaking News

MUNGRABADSHAPUR. अज्ञात कारणों से मुंगरा बादशाहपुर थाने में लगी आग

MUNGRABADSHAPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना सोमवार को भीषण आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में थाने के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, थाने में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और थाने में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई है और राहत कार्य लगातार जारी है।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन थाने के कई अभिलेख और सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!