MARIYAHU. जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण का कार्यक्रम किया।

मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पर मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर मडियाहू मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व उपब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह “पप्पू” ,युवा मोर्चा के जिला मंत्री स्कंद पटेल, चंदन केसरी, पंकज केसरी , भाजपा नेता रोहित जायसवाल, सोनू जायसवाल, सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी