Breaking News
फोटो- नमाज के दौरान देश में अमन चैन के लिए दुआएं करते मुस्लिम बंधु

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया

MARIYAHU.जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील में ईद उल अजहा यानी बकरीद की नमाज पढ़कर त्यौहार को अकीदत के साथ मनाया गया। बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा और अल्लाह से जन्नत देने की मांग किया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ईदगाहों पर सुरक्षा के लिए चक्रमण करते देखे गए। मड़ियाहूं नगर के ईदगाह पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल ने पहुंचकर बकरीद की नमाज में शामिल हुए।

फोटो- गले मिलकर एक दूसरे की दी बकरीद की बधाइयां

शनिवार की सुबह मड़ियाहूं ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया। नगर के शाही ईदगाह पर 7:10 पर भारी संख्या में पहुंचे तमाम मुस्लिम हजरात को बकरीद की नमाज अदा कराई गयी। नमाज के दौरान देश में अमन चैन रखने के लिए अल्लाह से दुआएं की गई। उसके बाद मुस्लिम बंधुओ ने ईदगाह मैदान में एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

फोटो- अधिकारियों को बकरीद की बधाई देते कमाल अख्तर फारूक

नगर के समाजसेवी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रूकसाना पति कमाल अख्तर फारूकी ने शाही ईदगाह के मैदान में सुरक्षा के दृष्टि से पहुंचे एसडीएम कुणाल गौरव क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह, मड़ियाहूं कोतवाल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं तमाम पुलिस अधिकारियों, शुभेच्छुओं एवं पत्रकारों से मिलकर ईद उल अजहा की ढेर सारी बधाईयां दी। उसके बाद तमाम मुस्लिम बंधुओ ने नमाज के बाद अपने अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचकर फातिहा पढ़ा और अल्लाह से उन्हें जन्नत नसीब होने की दुआएं किया।

इसके बाद नगर में कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। इसी तरह क्षेत्र के रामपुर, बरसठी, नेवढ़िया स्थित भाऊपुर, सुरेरी समेत तमाम क्षेत्रों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ पढ़कर त्यौहार को मनाया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!