Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

RAMPUR NEWS. संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने घर के अंदर लगाई फांसी, हुई मौत

RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के फजुलहां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। फिलहाल रात की घटना होने के कारण पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंची शव को ले जाकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र गौतम की 35 वर्षीय पत्नी प्रीति गौतम ने संदीप परिस्थितियों में शुक्रवार की रात 7:30 बजे अपने पक्के घर के कमरे में चली गई जब 1 घंटे तक नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे का किवाड़ खटखटाया, अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर प्रीति फांसी पर लटकती हुई पाई गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना किसी ने थाने पर दिया तो थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई करते हुए महिला के लाश को बाहर निकाल कर पंचनामा के बाद रात अत्यधिक होने के कारण मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। शनिवार को लाश का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक नहीं बताया कि मृतक के मायके वालों ने पहुंचकर कार्यवाही नहीं करने की बात किया है इसके बावजूद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!