Breaking News

BARASATHI NEWS. प्रेम जाल में फंसाकर लड़की को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव के ही रिश्तेदार ने शादी का झूठा वादा कर प्रेम में फसा कर घर से कही ले जा रहा था परंतु इसकी सूचना थाना प्रभारी को लगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1:30 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिश्तेदार आरोपी युवक दीपक कुमार पुत्र चिंतामणि निवासी सजई कला थाना पवारा का बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को प्यार हो गया। आरोपी मंगलवार को दोपहर में लड़की को भगा कर कही जा रहा था परन्तु इसकी सूचना थाना प्रभारी राजेश यादव को लग गई थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए 1:30 घंटे के अंदर बारीगांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछने पर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि बीएनएस 137(2),87 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!