MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर में इन दिनों दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन के इंजन में पड़ने वाली डुप्लीकेट मोबिल धड़ल्ले से बिक रहा है। जिससे वाहन स्वामियों का पैसा तो बर्बाद हो रहा है वाहन इंजन भी जगह-जगह सीज होकर खड़े हो जा रहे हैं। इस गोरखधंधे को करने के लिए नगर में स्थित मोटर पार्ट की दुकान बेहतर तरीके से वाहन मालिकों को बर्बाद करने में कारगर साबित हो रहा है।
नगर के किस मोटर पार्ट की दुकान में पकड़ा गया डुप्लीकेट मोबिल
मड़ियाहूं कोतवाली से महज 20 कदम दूरी पर कस्बा में स्थित अरविंद आटो मोबाइल्स के नाम से दुकान स्थित है यहां पर दो पहिया व चार वाहनों की मरम्मत का सामान बिकता है। बुधवार को मुंबई से आई टीम का एक सदस्य फिल्मी तरीके से Castrol oil कम्पनी का मोबिल खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दुकानदार अमित कुमार ने उपरोक्त कंपनी के सारे मोबिल को कॉपीराइट दिखाया। डुप्लीकेट मोबाइल को देखने के बाद टीम अधिकारी संतुष्ट हुआ उसके बाद अपना परिचय देते सारे कॉपीराइट मोबिल को फोटो लेते हुए एक लीटर के डिब्बे को अपने कब्जे में लेकर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को कॉपीराइट के तहत मुकदमा दर्ज करने की लिखित तहरीर दिया है।
जांच में पहुंचे मार्केटिंग अधिकारी क्या बोले।
ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नरीमन प्वाइंट मुंबई के मार्केटिंग अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद ऑटो मोबाइल्स से एक लीटर का कैस्ट्रॉल आयल को लेकर कॉपीराइट के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस को दे दिया है। बाकी दुकानदारों को चिन्हित कर लिया गया है उन पर भी कार्रवाई होगी।



BRC24NEWS अब खबर दिखेगी