BADLAPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व सतर्कता बरतने को लेकर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक व्यापारियों के साथ की गई। बैठक में उन्होंने व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान में कैमरा अवश्य लगवाएं। जिससे संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखा जा सकें और अपने दुकानों में अग्निशामक यंत्र जरूर रखें। जिससे आग बूझाने में सहायता मिल सकें। कहां कि अपराध के प्रति ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति रहेगी व व्यापारी वर्ग को अराजकतत्वों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने कहा कि कस्बे में सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। पुलिस का सहयोग करें और पुलिस का सहयोग लें।
पैसा साथ लेकर चलने पर इसकी निगरानी करें। अनावश्यक रुपए साथ लेकर ना चलें, अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की असहजता की स्थिति में या तो तत्काल पुलिस को फोन करें या यथासंभव हो सके तो ऐसी जगह जाने का प्रयास करें जहां पर लोग हो, चहल-पहल हो। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, शिवकुमार, नंदलाल, सरवर अली, राजेश कुमार, विवेक कुमार, तमजीद अशरफ, मनोज जायसवाल, गौरव जायसवाल, रंजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुरेश सोनी, छबिले महाराज, दिवाकर द्विवेदी, रवि भोजवाल, मोलू जायसवाल, कौशल भाई, मुन्ना राईन व संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी