Breaking News

JAUNPUR NEWS. मौसम बदलने के कारण चिलचिलाती धूप तेज उमस और गर्मी से मिली राहत

JAUNPUR. जौनपुर जनपद में चिलचिलाती गर्मी और तेज उमस से रविवार की अपराह्न अचानक मौसम में करवट लिया और पूर्व से पश्चिम तेज हवाओं के बाद बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस किया। अचानक हुए मौसम बदलाव के चलते उमस में जीवन गुजार रहे लोगों ने राहत की सांस लिया।
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में भी जगह-जगह बरसात होने से आमजन से लेकर पशु पक्षी तक तेज गर्मी और उमस से सुकून महसूस किया।
इसी तरह मुफ्तीगंज विकास खंड क्षेत्र में 3•15 बजे बारिश होने पर गर्मी से राहत मिला। बता दें कि सूर्य की ज्वाला को लोग सहन नहीं कर पा रहे थे क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही थी ऐसा लगता था किस जगह पहुंचे जहां पर जाकर राहत मिल सके। लेकिन भगवान के आगे किसी की नहीं चलती जब सवा तीन बजे आंधी के साथ बरसात हुई तो लोगो ने राहत की सांस ली और मौसम ठंडा हुआ।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!