BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी में आज सुबह रविवार को लगभग 8:00 बजे कोचिंग पढ़ कर घर लौट रहे मासूम बच्चों ने सड़क पर गिरा हुआ कीमती एंड्राइड मोबाइल पाया और मोबाइल को सही हाथों में सौंप दिया। जिसने भी यह मामला सुना या देखा सबने बच्चों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।
जानकारी के अनुसार निगोह से टेंट का काम कर लौट रहे गरीब मजदूर का मोबाइल मोटरसाइकल से जाते समय चतुर्भुजपुर (बनपुरवा ) के पास सड़क पर गिर गया उसी समय छोटे बच्चे जो 3 वर्ष से 10 वर्ष तक के कोचिंग पढ़ अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर मोबाइल फोन पर गई तो उन्होंने उस फोन को अपने हाथों में ले लिया। उसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों को उन्होंने इस बारे में बताया। जिस पर फोन गुम होने पर उसका मालिक नंबर पर कॉल किया तो एक बच्चे अंश सिंह ने फोन उठा कर उसे बताया कि आप का फोन हम लोगों ने पाया है आप आकर यहां से ले जा सकते है। उसके बाद दिलीप कुमार पिता राम शिरोमण पता फतुही खुर्द को हाथों में फोन वापस कर दिया जिससे साफ यह देख सकते है कि बच्चों में जो मासूमियत है वह ईमानदारी से हर कार्य को करते है। अगर ऐसे ही सभी एक दूसरे की मुसीबत में ईमानदारी से मदत करते रहे तो कभी किसी को समस्या से गुजरना नहीं पड़ेगा।
लेकिन आज के समय में लोग जो मुश्किल से गुजरते है तो उन्हें और खाई में फेंकने की मंशा रखने वाले इस समाज में पर पसार रहे है। हर माता पिता और गुरु बच्चों को ईमानदारी क्या होती है उसके बारे में बताए और उन्हें सही रास्ते पर चलने का ज्ञान दे तो बच्चे खुद ही अपने भविष्य को उज्वल बनाने की सोच रख सकते है। फोन पाकर वापस करने वालों में यथार्थ सिंह 8 वर्ष, यशी सिंह 4 वर्ष, सिद्धि सिंह 5 वर्ष, आदर्श सिंह 4 वर्ष, आयुष सिंह, और अन्य लोग रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी