Breaking News

SHAHGANJ NEWS. फ्रेंचाइजी लूट कांड के छह आरोपित मुठभेड़ के बाद चढ़े पुलिस के हत्थे

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज‌ कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर बद्दोपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गया। मुठभेड़ में 6 जून को निजामपुर गांव स्थित जन सेवा केन्द्र संचालक कों गोली मारने वाले आरोपित निकले। फिलहाल दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से जख्मी हैं। कुल छ: बदमाश पुलिस की पकड़ में आयें है।
उक्त कार्यवाही पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में शाहगंज एवं खुटहन की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। आरोपितों के कब्जे से चार तमंचा 6 खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लूट का लैपटॉप व घटना में प्रयोग किया गया वाहन बरामद किया गया।
मालूम रहे निजामपुर में अरबाब टूर एंड ट्रेवल्स जन सेवा केन्द्र संचालक सऊद पुत्र तौफीक निवासी कौड़ियां से कार सवार बदमाशों ने लूट कि नियत से हमला बोल दिया था। इस दौरान जब कुछ नहीं मिला तो बदमाशों ने गोली मार लैपटॉप ले फरार हो गये थे। पीड़ित ने चार अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।
मुठभेड़ में आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के मिलौली गांव निवासी रोबिन कुमार पुत्र राजेश कुमार एवं आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी राजमन उर्फ राज पुत्र सतिराम घायल हुए हैं। वहीं चार अन्य लोगों में निजामाबाद के दडवां निवासी शिवांग सिंह पुत्र धर्मराज, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी शिवम सिंह पुत्र अम्बेश कुमार, आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज हरईया निवासी राजन उर्फ राज पुत्र बृजेश गौतम, कप्तानगंज के हरईया निवासी रिंकू उर्फ प्रिंस पुत्र लल्लन राम गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस टीम में शाहगंज कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुटहन मुन्ना राम धुसिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, तरुन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!