Breaking News

JAUNPUR NEWS. लेखपाल मनोज यादव द्वारा की गई टिप्पणी पर अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी

JAUNPUR. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता लेखपाल मनोज यादव के टिप्पणी को लेकर मंगलवार को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक लेखपाल के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई नहीं किया जाता है तब तक अधिवक्ता किसी भी कीमत पर समझौते के लिए तैयार नहीं होंगे।
बताया जाता है कि बीते 13 जून को साधारण सभा की बैठक कर अधिवक्ताओं ने लेखपाल द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कटू निंदा किया और एक स्वर में लेखपाल का गैर जनपद तबादला करने की मांग किया। इसके बाद दूसरे दिन अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मड़ियाहूं एसडीएम सुनील कुमार से मिलकर मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने सोमवार तक लेखपाल के ऊपर कारवाई करने का आश्वासन दिया था। मजे की बात यह है कि जब से एसडीएम सुनील कुमार भारती आए हुए हैं अधिवक्ताओं एवं एसडीएम के बीच परिचय भी नहीं हो सका है। जिसमें बीच का भूमिका लेखपाल ने निभाकर मामले को गंभीर बना दिया हैं। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन ने एसडीएम द्वारा जवाब देने की इंतजार में एक दिन का सांकेतिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लेते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। देखना है कि लेखपाल के ऊपर उच्चाधिकारी कब कार्रवाई करेंगे और कब तहसील का न्यायालय सुचारू रूप से काम कर सकेगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!