Breaking News

KERAKAT NEWS. लाखो रुपए के खर्च से बने तालाब में नहीं है एक बूंद पानी

KERAKAT. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के सुरैला धानापुर में लाखो रुपए खर्च के बाद भी जल संरक्षण योजना के तहत बनाया गया मानसरोवर में एक बुंद पानी नही होने से पशु पक्षी के साथ आम नागरिक भी हलाकान है।
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री अमृत मान सरोवर जिला पंचायत 15 वां वित्त से जल संरक्षण योजना के तहत सुरैला गांव में 192•8 मीटर लम्बा 162•19 मीटर चौड़ा कई लाख रुपए खर्च कर 2024-25 में बनाया गया। इसकी बनाने के पीछे शासन की मन्शा रही कि गांव में मानसरोवर तालाब बनने से हैंड पंपों का जलस्तर ऊपर आ जाएगा। इसके साथ ही तेज गर्मी और सूर्य के तपन को सहन नहीं कर पाने वाले पशु, पक्षी मानसरोवर का पूर्ण रूप से आनंद पाएंगे। वहीं ग्रामीण भी तालाब में पानी की उपलब्धता होने से तैराकी कर शरीर की फिटनेस का भरपूर आनंद लेंगे। वही गांव घर के किसानों को जरूरत पड़ी तो मोटर पंप लगाकर खेती के लिए पानी भी ले लेंगे। लेकिन गांवों में ग्राम प्रधानों द्वारा जल संरक्षण की धज्जियां उड़ाई जा रही है। तालाब में एक बूंद पानी नहीं दिखाई पड़ रहा है। आरोप है कि गांव के ग्राम प्रधान पानी का कहीं से तालाब भरने के लिए इंतजाम नहीं कर रहे हैं। जिससे तालाब पूरा सुखा पड़ा हुआ है और छुट्टा पशु पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!