JAFRABAD. जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा मठे गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर मनबढ़ो ने एक युवक के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा मठे गांव के रामकेश निषाद एवं सुनील कुमार में काफी दिनों से दुश्मनी चली आ रही है। आरोप है कि इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर रविवार को दोपहर में 3 बजे सुनील कुमार, रवि और दो अन्य लोग एक साथ मिलकर रामकेश को गाली- गलौज देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिए। जिससे रामकेश निषाद (25) घायल हो गया। उसके सिर और पीठ में ज्यादा चोट आई। परिजन घायल रामकेश को लेकर थाने गए। जहां प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के दूसरे दिन सोमवार को रामकेश ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने पिंडरा मठे गांव के रवि, सुनील कुमार, अम्बरीष और दिनेश के विरूद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी