Breaking News

JAUNPUR NEWS. घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर किया हत्या, परिजनो में कोहराम

JAUNPUR. जौनपुर जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बगीचे में युवक की गोली मारकर हत्या कर देने से जिले में सनसनी फैल गई। घर से बुलाकर हत्या करने की समाचार परिजनों को जैसे ही मिला घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी छोटेलाल उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल की रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोग इसके घर पर आए और इसे बुलाकर एक बगीचे में ले गए और वहां ले जाकर घटना को अंजाम दे दिया। गोली इसके सीने पर लगी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें काफी देर बाद इस बात की सूचना मिली। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस घटना की सूचना पुलिस को भी काफी विलंब से दी गई है। जैसे ही घटना की जानकारी थानाध्यक्ष तेजी बाजार दिव्य प्रकाश सिंह को मिली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए जुट गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!