Breaking News

BARSATHI NEWS. गैगेस्टर मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी पुलिस ने गैगेस्टर मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी कुंदन वनवासी पुत्र स्व.पन्नालाल वनवासी की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग मियांचक (हसिया) बाजार के दौरान थाना प्रभारी राजेश यादव को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि गैगेस्टर मुकदमे में वांछित धारा 3(1),उ.प्र.गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 वांछित अभियुक्त कही भागने में फिराक में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसको घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके ऊपर स्थानीय थाने में विभिन्न मुकदमे दर्ज है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इसकी काफी दिनों से तलाश थी, जिसको घर से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!