Breaking News

JAUNPUR NEWS. निर्माणाधीन जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा 179.79 करोड रुपए की लागत से बन रहे निर्माणाधीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, श्रमिकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए तथा कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद भी किया और कहां कि सभी श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अवश्य होना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि, श्रमिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!