Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. खंभा गाड़ने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल

MARIYAHU. मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में रविवार की अपराह्न सड़क के किनारे बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि रविवार की अपराह्न 3:00 बजे बेलवा चौराहे पर विनोद मोदनवाल और रामचंद्र चौहान की अगल-बगल दुकान है। दोनों की दुकान के मध्य बिजली विभाग का खंभा गाड़ा जा रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिससे एक पक्ष से विनोद मोदनवाल, सौरभ मोदनवाल, चंद्रशेखर व गौरव घायल हो गए। दूसरे पक्ष से प्रभात व गणेश को मामूली चोटे आई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे जहां पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!