Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. ठगी पीड़ित जमा कर्ता परिवार संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को अपना ज्ञापन सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में विभिन्न बैंकों में पीड़ित जमाकर्ता मौजूद रहे।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार’ संगठन ने सोमवार को सुबह 11:00 बजे विभिन्न प्राइवेट बैंकों में लाखों रुपया जमा करने के बाद फरार हो चुके बैंकों से पीड़ित परिवार के 20 लोगों की संख्या के साथ तहसील अध्यक्ष मड़ियाहूं पंधारी पटेल के नेतृत्व में ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए बनाए गए कानून Buds act 2019 का अनुपालन करने, शासन प्रशासन संसदीय कानून का अनुपालन तथा सबका भुगतान करने, भुगतान न होने से देश के 42 करोड़ ठगी पीड़ित परिवारों में क्षोभ व्यक्त होने, कानून के तहत जिला एवं तहसील स्तर पर पटल स्थापित करवा कर सभी ठगी पीड़ितों से भुगतान करवाने और अब तक 5 लाख से ज्यादा ठगी पीड़ित आत्महत्या करने जैसे मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार व माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय सुप्रीम कोर्ट को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील कुमार गौतम को दिया है।
ज्ञापन देने पहुंचे ठगी पीड़ितों में मुकेश कुमार बिन्द जिलाध्यक्ष, मुरलीधर मौर्य, महबूब ब्लॉक अध्यक्ष, आसाराम दुबे, भोलानाथ सिंह, दयाशंकर दुबे, मूलचंद पटेल संतोष शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!