Breaking News

JAUNPUR NEWS. ब्राह्मण युवक ने मजदूर दलित युवक की किया पिटाई, वीडियो वायरल

JAUNPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव में लबे सड़क ब्राह्मण समाज के एक युवक ने मजदूर की पिटाई कर दी है। मजदूर की सिर्फ गलती इतनी थी कि वह किसी के घर काम कर रहा था और युवक के घर जाने से मना किया तो उसे गाली दिया गया, चप्पलों से पीटने की धमकी दिया गया हाथों से मारा गया। मारने पीटने का वीडियो बगल स्थित लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फोटो-मजदूर को करने के लिए चप्पल निकलता ब्राह्मण युवक

रामपुर क्षेत्र में इन दिनों ब्राह्मण समाज का लोगों में किस कदर भय व्याप्त है यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा वीडियो से अच्छा उदाहरण कोई नहीं है।
जानकारी के अनुसार सिधवन निवासी महेश कुमार दुबे उर्फ मुन्ना दुबे के घर मकान गिराने का काम चल रहा है। जहां पर बबलू गौतम नामक मजदूर काम कर रहा है। आरोप है कि गांव के ही निगम दुबे पुत्र शरद दुबे बाइक से आते हैं और बाइक पर बैठे-बैठे ही तानाशाह की तरह कहते हैं यहां काम बंद करो मेरे घर चलकर काम करो लेकिन जब वह जाने से मना करता है तो साहब बाइक से उतरते हैं और उसको एक चांटा लगाते हुए चप्पल निकाल लेते हैं लेकिन वह तब भी जाने के लिए तैयार नहीं होता है। इसी बात का वीडियो तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।

जिसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य ब्राह्मण समाज के लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि “कृपया करके यह संदेश सभी तक पहुंचाएं जो उस युवक को क्षेत्र का सज्जन लोग कहते हैं, ताकि इनकी करतूत मालूम पड़े कि किसी के यहां घर पर जाकर किसी को जबरदस्ती काम पर ले जाना गलत होता है” संदेश से ही पता लग जा रहा है की क्षेत्र में ऐसे लोगों का कितना आतंक है जो यह एक उदाहरण प्रस्तुत हो रहा है।
दो दिन पहले रामपुर थाने में भी पत्रकार के साथ दबंगई का जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। माफी मंगवाने के बाद भी उसे सोशल मीडिया पर जमकर मां बहन की गाली इन ब्राह्मण समाज के द्वारा दिया गया है। इन दिनों इनके आतंक से रामपुर क्षेत्र थर्रा रहा है।
पढ़ते रहे बीआरसी 24 न्यूज़! हम ऐसे समाज के आतंक का एक-एक वीडियो और फोटो आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे और इस आतंक को जड़ से मिटाने का भी कोशिश करें। इसके बावजूद बीआरसी 24 न्यूज़ किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करताहै।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!