JAUNPUR. शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अक्खीपुर गांव का युवक सामान लेकर कौडिया चौराहे से पैदल घर जा रहा था। जैसे ही खुटहन रोड स्थित नवनिर्मित पेट्रोल टंकी समीप पहुंचा उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देकर इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सौरभ पुत्र आशीष शुक्रवार को घर से पैदल सामान लेने खुटहन रोड स्थित कौडिया चौराहे पर गया था। गृहस्थी का सामान लेकर घर वापस आते समय जैसे ही खुटहन रोड स्थित नवनिर्मित पेट्रोल टंकी समीप पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिवार सहित पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए शाहगंज निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान देर शाम युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी