KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत सिहौली स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सफाईजनों की मासिक बैठक नीरज पहलवान की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जाति के नाम पर बटबारा करना फिर उसी आधार पर कार्य करना संविधान के खिलाफ है।आध्यात्म के अनुसार जो शिक्षित है ब्रह्मज्ञानी है वह भी किसी भी कार्य कथा करने के सक्षम और सर्वमान्य सामाजिक प्राणी है।वह अपने ज्ञान के बल पर गीता रामायण कथा कर सकता है।

ऐसे में किसी भी जाति को अपमानित करने का अधिकार किसी भी जाति को नहीं है।उन्होंने कहा कि पीडीए की जागरूकता को देखते हुए भाजपा साजिश कर रही है षड्यंत्र रच रही है। लेकिन सरकार के असफल प्रयास ही पीडीए की जीत साबित हो रही है। सरकारी प्राइमरी विद्यालयों को जूनियर में मर्ज करना शिक्षकों के साथ-साथ गांव – गरीब जनता के साथ भी अन्याय है। बैठक में प्रमुख रूप से भगवती सरोज, सत्यनारायण यादव, सुरेश यादव,जालिम सिंह, रामराज राजभर, लुकमान अहमद,पंधारी यादव,आजाद कुरेशी,अजीत सिंह यादव,गुड्डू चौहान,शमशेर बहादुर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक पवन मंडल ने किया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी