Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KHUTAHAN NEWS. साधुवेश ठगों ने महिला से उड़ाया सोने का लॉकेट

KHUTAHAN. जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के डिहिया गांव में शनिवार को दिनदहाड़े साधु वेश में बाइक से आये दो अज्ञात ठगों ने एक महिला से तंत्र क्रिया के बहाने गले में पहना सोने का लाकेट ठग लिया। पहले वे भिक्षा मांगने के बहाने घर में प्रवेश कर महिला को अपने झांसे में ले लिए।
गांव निवासी उजाला देवी पत्नी नंदलाल के घर दो अज्ञात व्यक्ति माथे पर तिलक व गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए पहुंचे। साधु का भेष धारण किए दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उजाला देवी से भिक्षा मांगी।वे खुद को झाड़-फूंक व तंत्र क्रिया का जानकार बताते हुए गफलतबाजी कर चावल को रूपया बनाकर उसे दिखा दिए। इससे उजाला देवी उनके झांसे में आ गयी। उन्होंने उजाला से शुद्धिकरण के नाम पर उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट मांग लिया।
साधुओं ने लॉकेट को एक कागज में लपेट कर महिला को दे दिया और सख्त हिदायत दी कि वह इसे दो घंटे तक न खोले। उनके जाने के कुछ देर बाद बाद उजाला देवी ने कागज को खोला, तो उसमें केवल चावल निकले। महिला के होश उड़ गए। लॉकेट गायब था। आसपास के लोगों और परिवारीजनों के साथ मिलकर उजाला देवी ने ठगों को खोजने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। पीड़िता ने घटना की सूचना थाने पर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा हैं। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!