Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

JAUNPUR NEWS. रोटावेटर से पैर कटने पर किसान की मौत

JAUNPUR. सुइथाकला क्षेत्र में शनिवार तड़के क्षेत्र के विरैली गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर से पैर कटने पर एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के उक्त गांव निवासी किसान सभाजीत गुप्ता 45पुत्र स्व लौटू के खेत में जुताई का कार्य हो रहा था।उस दौरान उसका दाहिना पैर रोटावेटर के नीचे चले जाने से कट गया और वह लहूलुहान हो गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक तीन बेटों और एक बेटी का पिता था। पत्नी संगीता का रो रोकर बुरा हाल है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!