Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

KHUTAHAN NEWS. लटक रहे तार की चपेट में आया ताजिया, दो युवकों की मौत, तीन झुलसे

KHUTAHAN. जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास रविवार की देर रात कर्बला में ताजिया दफन कर वापस लौटते समय उसका अवशेष ढांचा 11 हजार वोल्ट के लटके मेन लाइन तार को छू गया। जिसकी चपेट में आकर दो ताजिया दार की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य मामूली रूप से झुलस गए। जो उपचार के बाद घर आ गए। मृतकों का शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लटके तार को लेकर एसडीएम शाहगंज से लिखित शिकायत की गई थी। विद्युत विभाग को भी दूरभाष पर सूचना दी गई थी। लेकिन उसे दुरुस्त नहीं कराया गया।

गांव में पूर्व की भांति इस वर्ष भी दोपहर में ताजिया का धूम धाम से जुलूस निकाल उसे पटैला गांव स्थित कर्बला में ले जाकर दफन कर दिए। वहां से सभी ताजिया दार वापस गांव लौट रहे थे। बस्ती के लगभग दो सौ मीटर पास पहुंचे थे कि पानी की टंकी के पास रास्ते के ऊपर से गये मेन लाइन के एक फेस के लटके तार में ताजिया का अवशेष ढांचा छू गया। जिसकी चपेट में आकर ताजिया दार अल्तमस, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद रमजान झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे अल्तमस और मोहम्मद कैफ को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामूली रूप से झुलसे तीनों ताजिया दारो को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि लटक रहे एक फेस के तार को दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम शाहगंज और विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई थी। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। खबर लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!