Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

GAURABADSHAPUR NEWS. दहेज के लिये विवाहिता को पीटा, बच्चों सहित घर से निकाला

GAURABADSHAPUR. जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़े गांव की एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर मारपीट कर दो छोटे- छोटे बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़े गांव की विवाहिता बेबी गौतम ने रविवार को दोपहर में गौराबादशाह थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे मेरे पति मुकेश गौतम ने मेरे सास गायत्री देवी व ससुर श्याम प्यारेलाल के उकसाने पर मुझे गाली- गलौज देते हुए डंडे मार पीट कर दोनो बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पति के पिटाई से बेबी (26) के कान में और हाथ मे चोट आई। बेबी ने अगले दिन रविवार को अपनी मायकेवालों के साथ गौराबादशापुर थाने पर पहुंच कर नामजद तहरीर दी।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार बेबी के पति मुकेश गौतम, सास गायत्री और ससुर सूरज भान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवाहिता के पति मुकेश को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!