Breaking News

MARIYAHU NEWS. बिजली के करंट से अधिवक्ता के परिवार की जान गई तो जिम्मेदार विभाग होगा-बोले तहसील महामंत्री

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर स्थित भंडरिया पाही पर अधिवक्ता के बाउंड्री वॉल से सटाकर बिजली विभाग वाला द्वारा जबरदस्ती 11000 का हाईटेंशन खंभा लगा देने पर नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर बिजली विभाग के तानाशाही की कठोर निंदा किया और एक दिन के न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं से वार्ता कर मामले का समाधान करने की बात कही।
मड़ियाहूं तहसील में अनिसुर्रहमान अधिवक्ता है। उनका मकान नगर के भंडरिया पाही के पानी टंकी के दक्षिण स्थित है। इसी पानी टंकी के मोटर को चलाने के लिए बिजली विभाग का 11000 हाई टेंशन तार खंभा लगाकर गया हुआ था। कुछ माह पहले किसी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली विभाग द्वारा अधिवक्ता की बाउंड्री वॉल के बगल खंभा लगाकर तार ले जाने की योजना बनाई जा रही थी जिसकी योजना की जानकारी अधिवक्ता को होने के बाद वह तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर तहसील समाधान दिवस प्रभारी उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को अवगत कराया। उप जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं विद्युत विभाग के एसडीओ सौरव तिवारी से मामले को देख लेने की बात कही इसके बाद उल्टे ही सौरव तिवारी अधिवक्ता के ऊपर ही पिल पड़े और धमकी दिया कि अगर इधर-उधर करोगे तो मुकदमा दर्ज करवा देंगे इसके बाद रविवार की दोपहर काफी संख्या में पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने जबरदस्ती खंभे को लगाकर तार दौड़कर 11000 का हाई टेंशन विद्युत सप्लाई चालू कर दिया।
11000 का हाई टेंशन विद्युत सप्लाई चालू होने से अधिवक्ता के परिजनों को हमेशा हवाई करंट का भय बना रहता है। अधिवक्ता ने 8 फीट बगल में ही अपनी जमीन देकर खंबा लगवाना चाहता था लेकिन विद्युत विभाग के कर्मचारी अपनी जीद पर खड़े थे और कहा कि खंभा बाउंड्री से सटकर ही लगेगा चाहे इसमें किसी की मौत हो जाए अथवा पूरा परिवार ही मर जाए हमसे कोई मतलब नहीं है कर्मचारियों ने कहा अगर खंभा नहीं लगने दोगे तो मुकदमा दर्ज कराते हुए जेल भिजवा दूंगा। जिससे अधिवक्ता अनिसुर्रहमान शांत रहने में अपनी भलाई समझा।
सोमवार की सुबह अधिवक्ता अनिसुर्हमान ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुर्यमणि यादव को पत्र देकर मामले को अवगत कराया। इसके बाद मंगलवार को एक बैठक कर बिजली विभाग के तानाशाही रवैए पर घोर भर्त्सना करते हुए कटु निंदा किया और एक दिन की न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम से वार्ता करने के पश्चात आगे की रणनीति तय करने का विचार किया। महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अगर हाईटेंशन खंभा को उखाड़ कर अधिवक्ता के ही जमीन में बगल नहीं लगाया जाता तो अधिवक्ता के परिवार पर किसी भी प्रकार की बिजली से दुर्घटना होती है तो वह बिजली विभाग की पूरी जिम्मेदारी होगी।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!