Breaking News
👆फोटो कैप्शन: फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए

MARIYAHU NEWS. समस्याओं के लिए हड़ताल, क्यों ना हाई कोर्ट को लिखा जाए- बोले एसडीएम

MARIYAHU . जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता के मामले को लेकर एसडीएम के पास पहुंचकर अधिवक्ता के समस्याओं से अवगत करवाया अधिवक्ताओं ने कहा कि बिजली का खंबा गलत जगह लगाया गया है जिसे हटाया जाना न्यायोचित है नहीं तो अधिवक्ता के परिवार की किसी भी समय विद्युत करंट से जान जा सकती है।
अधिवक्ताओं की बातों को सुनते ही एसडीएम सुनील कुमार ने बार अध्यक्ष सूर्यमणि यादव के ऊपर दबाव बनाते हुए कहा कि समस्याएं तो आती जाती रहती है लेकिन पहले बताएं कि अधिवक्ता की समस्या के लिए आपने हड़ताल क्यों किया ? क्यों न आपके खिलाफ हाईकोर्ट को लिखा जाए ! आप 16 दिनों में केवल दो दिन कोर्ट चलाएं है। कल से मैं प्रतिदिन कोर्ट में बैठूंगा आप हड़ताल करें या हड़ताल पर रहे। इससे मतलब नहीं है।
अध्यक्ष सूर्यमणि ने कहा कि अधिवक्ता की समस्या बार की समस्या है अगर अधिवक्ताओं के ऊपर समस्या आएगी वह भी शासन स्तर से आएगी तो उससे निपटने के लिए तहसील बार एसोसिएशन हमेशा खड़ा रहेगा। अधिवक्ता अनिसुर्रहमान की समस्या बड़ी समस्या है जो खंभा विद्युत विभाग में उनके घर के बगल लगा दिया है उससे उनके परिवार की जान जा सकती है। रही बात कल से कोर्ट चलने की तो आप कोर्ट चलाइए। वह अधिवक्ताओं पर निर्भर है की अधिवक्ता कोर्ट में जाएंगे अथवा नहीं जाएंगे या हड़ताल पर रहेंगे यह कल देखा जाएगा।
इसके बाद एसडीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ को फोन कर अधिवक्ता के मामले को संज्ञान में लिया और हल्का लेखपाल को कहा कि मौके की जांच कर ले अगर खंबा गलत लगा दिया गया है तो उसकी रिपोर्ट दें। एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि अब हड़ताल बंद करें और कल से कोर्ट चलवाए जिस पर अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कहा कि कल देखा जाएगा। इस दौरान तहसील बार अध्यक्ष सूर्यमणि यादव, महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता मोहनलाल यादव, प्रदीप कुमार सिंह, गुलाब दुबे, मुर्तजा हुसैन समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!