Breaking News

JAUNPUR NEWS. औंरा में पानी के अभाव में दम तोड़ता किसान, सूखने की कगार पर धान की बेहन

विनय कुमार श्रीवास्तव “पिंटू” रिपोर्टर 

JAUNPUR . जौनपुर जिले की रामनगर विकासखंड के ग्राम सभा औरा में पानी के अभाव में हजारों एकड़ धान की खेती किसानों का बर्बाद हो रहा है। गांव में ट्यूबवेल है लेकिन उसका मोटर विभाग की वर्कशॉप में रिपेयर के लिए पड़ा हुआ है। जिससे ट्यूबवेल भी गांव में शोपीस किसानों के लिए बना हुआ है। बुधवार को किसानों ने ट्यूबवेल पर प्रदर्शन कर अधिकारियों के प्रति अपनी आवाज बुलंद किया है।

बता दे कि औंरा गांव में एक ट्यूबेल लगा है जो महीनों से मोटर खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ है। उधर किसान हजारों एकड़ खेत में धान की बेहन लगाकर बरसात का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन छिटपुट वर्षा के अलावा खेतों में पानी का कोई साधन नहीं बन पा रहा है जो बरसात हो रही है वह पानी धान खेती के लिए नाकाफी है। गांव वालों को सरकारी ट्यूबवेल का ही सहारा दिखाई पड़ रहा था लेकिन उसका मोटर वर्कशॉप में जाकर रिपेयर के लिए पड़ा हुआ। ऐसी दशा में आजीज आकर बुधवार को औंरा गांव के किसानों ने ट्यूबेल पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहां करोड़ों रुपया पानी की तरह किसानों के लिए बहा रही है वहीं पर जिले पर बैठे अधिकारियों को किसाने की तकलीफों का कोई ध्यान नहीं है।किसान अपनी खेती के लिए बैंक से कर्ज लेकर खेती करता है लेकिन पानी के अभाव के कारण किसान नर्वस होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो जा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्यूबेल को ठीक कराने की मांग किया है। इस मामले में संबंधित जेई ने कहा कि मोटर वर्कशॉप में पड़ा हुआ है कई बार हमने मांगा लेकिन रिपेयर करके वर्कशॉप से नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मोटर नहीं लग पा रहा है। वहीं ट्यूबेल विभाग के एक्शियन ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं थी संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया जा रहा है।

About BRC24NEWS

Check Also

KERAKAT. केराकत में टूटी अंबेडकर प्रतिमा लोगों में आक्रोश, गांव में तनाव व्याप्त

KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाकुलिया (कुसरना) गांव में अराजक तत्वों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!