मो. आरिफ खान रिपोर्टर BRC24NEWS
JAUNPUR. यूपी के जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण के 12 निकायों में वर्ष 2024 के तहत जिले में 7076 अंक के स्टेट रैंकिंग ऑफ सिटी में 70.76 प्रतिशत पाकर नंबर एक पायदान पर होने पर नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है। जबकि जफराबाद दूसरे, खेतासराय तीसरे, जौनपुर नगर पालिका चौथे, गौराबादशाहपुर पांचवें, रामपुर छठवें, केराकत सातवें, मुंगराबादशाहपुर आठवां, कजगांव नौवा, शाहगंज दसवां, बदलापुर 11वां और मछलीशहर स्वच्छता पर सबसे 12 नंबर पर चल रहा है। मड़ियाहूं नगर पंचायत स्वच्छता में स्टेट रैंकिंग आफ सिटीज में 410 रैंक पर है।
“मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी ने नगरवासियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहां की नगर के सभासदों ने नगरवासियों के बीच जाकर स्वच्छता के लिए जागरुक कर जिले में मड़ियाहूं नगर पंचायत के गौरव को बढ़ाया। स्वच्छ भारत मिशन सर्वेक्षण में प्रथम आने पर सभी सभासदों को बहुत-बहुत बधाई दिया है।” नपं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने भी सराहनीय योगदान के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दें कि आवासीय और शहरीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन नगरी स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत कुछ माह पहले पूरे जनपद के नगर पंचायत एवं नगर महापालिका का स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें स्वच्छता के लिए मड़ियाहू नगर पंचायत वर्ष 2024 के तहत 10,000 में 7076 अंक पाकर 70.76 प्रतिशत रहा।
स्वच्छता की बात करें तो मड़ियाहूं नगर पंचायत 2022 से स्वच्छत भारत मिशन के तहत निरंतर आगे बढ़ता रहे। जिसमें वर्ष 2022 में 7500 में 1877 अंक पाकर 25.02 प्रतिशत, 2023 में 9500 में 2880 अंक पर 30.31 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ अब वर्ष 2024 में 10,000 में 1076 पाकर पहले पायदान पर पहुंच गए।
मड़ियाहूं नगर पंचायत उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिले में स्वच्छता में प्रथम आकर जिले का गौरव बन गया है। मड़ियाहूं नगर पंचायत के रैंकिंग की तुलना किया जाए तो हर वर्ष यह बढ़ते क्रम में चलता रहा। राष्ट्रीय रैंकिंग में भी मड़ियाहूं अपनी एक अलग पहचान अभी तक बनाया हुआ है।

यही कारण रहा कि पिछले माह लखनऊ में आयोजित 16वें वित्त आयोग में मड़ियाहूं नगर पंचायत की अध्यक्ष रुकसाना कमाल को जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जहां वह बेबाकी से नगर पंचायत में हो रही दिक्कतों के लिए बात रखी थी।
मड़ियाहूं नगर पंचायत स्वच्छता में जिले में प्रथम आने पर नगरवासियों ने नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ को बधाई दिया है। नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने कहा कि यह संभव नगर वासियों द्वारा स्वच्छता में सहयोग और वार्डों की सभासदों के जागरूकता के कारण संभव हो सका है।

बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन में जिले की इंचार्ज रही डीपीएम खुशबू यादव का सराहनीय योगदान रहा। श्रीमती यादव समय-समय पर मड़ियाहूं नगर पंचायत में पहुंचकर स्वच्छता पर नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं सफाईकर्मियों के साथ बातचीत कर सहयोग करती रही जिसके कारण मड़ियाहूं नगर पंचायत जिले में प्रथम स्थान पर पहुंचा।

स्वच्छ मिशन पर प्रथम आने पर क्या बोले सभासद
नगर पंचायत सभासद इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद कुमार चौरसिया एवं राकेश कुमार गुप्ता रिंकू ने कहा कि नगर वासियों ने नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल के द्वारा दिए गए सुझाव का अमल किया जिसका परिणाम रहा की सुखे एवं गीले कचरे को भी नगरवासियों ने अलग-अलग करके स्वच्छता पर मड़ियाहूं को एक अलग पहचान दिया जिसके कारण स्वच्छता अभियान की टीम ने मड़ियाहूं को पहले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया जो नगर वासियों के लिए गौरव की बात है।

नगरवासी मड़ियाहूं नगर पंचायत स्वच्छता में प्रथम अंक पाने पर क्या बोले
मड़ियाहूं नगर पंचायत के जागरूक नगरवासी हनुमान दास केसरी, डॉक्टर अख्तर हाशमी, सदानंद सेठ समेत कई अन्य लोगों ने कहा की वास्तव में नगर पंचायत स्वच्छता के लिए इस समय जाना जा रहा है चाहे नालियां हो, रास्तों की बात कर ले, गली मोहल्ला तक नगर पंचायत के सफाईकर्मी रात दिन साफ सुथरा करके इस नगर पंचायत को प्रथम अंक पाने की मुकाम पर पहुंचाया है जिसमें सभासदों के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी को बधाई है।


BRC24NEWS अब खबर दिखेगी