JAUNPUR। जिले की मड़ियाहूं तहसील में बनी सभागार को वातानुकूलित सभागार में परिवर्तित करने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर और नेम प्लेट का पर्दा खींचकर लोकार्पण किया। इस दौरान प्रांगण में मौजूद शिकायत करने आए शिकायतकर्ताओं को सेब फल का वितरण किया।

जिले के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में 11:00 बजे पहुंचे। जहां पर पूर्व में निर्मित तहसील सभागार को वातानुकूलित सभागार में परिवर्तित करने के उपलक्ष्य में फीता काटकर और अपने नेम प्लेट का पर्दा खींचकर लोकार्पण किया। उसके बाद तहसील समाधान दिवस पर पहुंचे सैकड़ो शिकायत करने आई महिलाओं को प्रसाद के रूप में सेब का फल दिया। फिर पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों को जिलाधिकारी ने अपने हाथों से फल का वितरण किया।

तब जाकर नवनिर्मित वातानुकूलित तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायतकर्ताओं का शिकायत सुना।

इस दौरान उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं गिरेंद्र कुमार सिंह, समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी, सभासद राजेंद्र सोनकर, अरविंद कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी