JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार की सुबह इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट से एक टीनशैड के घर मे आग लग गयी। देखते ही देखते हजारों रुपये नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
उक्त गांव निवासी भोला नाथ चौहान का सीमेंट शेड के घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। देखते ही देखते आग से घर में रखे कपड़े, खाद्यान्न, बिस्तर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व आठ हजार नगद जल गए। गांव के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। परिवार के पास पहनने तक के लिये कपड़े भी नही बचे है। पूरा परिवार बदहवास हालत में मदद का इंतजार कर रहा है। सूचना पर ग्राम प्रधान रमेश जायसवाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल को घटना की सुचना दिया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी