Breaking News

NEWRIYA NEWS. नेवढ़िया पावर हाउस पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बार-बार विद्युत ट्रांसफार्मर जलने की किया शिकायत

नवनीत सिंह रिपोर्टर नेवढ़िया
NEWRIYA. जौनपुर जिले के नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र से नोनारी गांव में लगातार महीने में चार बार विद्युत ट्रांसफार्मर चल जाने और उमस एवं गर्मी में लगातार विद्युत नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने नेवढ़िया पावर हाउस का घेराव कर ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की मांग किया। घेराव के दौरान नेवढ़िया पुलिस किसी अनहोनी को लेकर मौजूद रही।

फोटो- नोनारी ग्राम प्रधान के साथ विद्युत उपभोक्ता

नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र पर नोनारी के ग्राम प्रधान धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ सिंटू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सोमवार की दोपहर पावर हाउस पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर बार-बार जलने की शिकायत किया। नाराज ग्रामीणों ने मौजूद विद्युत जेई से बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की जल्द समाधान करने की लिए ज्ञापन भी सौंपा।
विद्युत के लिए प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान समेत उपभोक्ताओं की माना जाए तो नोनारी गांव का ट्रांसफार्मर महीने में चार बार लगातार लगने के बाद जल जा रहा है जिसके कारण गांव में ठीक से विद्युत नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पावर हाउस से विद्युत तो कम मिल ही रहा है ऊपर से बार-बार ट्रांसफार्मर का जलना हम ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बरसात का मौसम है जहरीले सांप एवं बिच्छू निकल कर ग्रामीणों को काल की गाल में समा रहे हैं अंधेरे के कारण लोगों को जहरीले जंतु दिखाई नहीं पड़ रहा है ऊपर से उमस भरी गर्मी लोगों को और परेशान कर रही है। इसके बावजूद विद्युत विभाग की आंखें नहीं खुल रही है और गांव में बिजली का पता नहीं चल पा रहा है। पावर हाउस पर मौजूद विद्युत जेई विनोद प्रजापति ने प्रदर्शन कारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार की शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर लग जाएगा और विद्युत व्यवस्था सही हो जाएगा तब प्रदर्शनकारी पावर हाउस छोड़कर जा सके।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। सर्पदंश से दो साल के बच्ची की हुई मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली के भोगी पट्टी गांव के दलित बस्ती में सर्प के डसने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!