SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ठकठौलिया गांव निवासी एक युवक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से धक्का लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार उर्फ नाटे गौतम पुत्र मिठाई लाल गौतम रविवार की देर रात मालगोदाम के समीप रेलवे ट्रैक पार करके घर जा रहा था कि सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों व कोतवाली पुलिस को दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
👆फोटो कैप्शन:
फोटो -केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ICAR-CIFE द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन करते हुए
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी