जितेंद्र कुमार दुबे रिपोर्टर जलालपुर
JALALPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बौरिया गांव में विद्युत विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार की दोपहर एक पंपिंग सेट मशीन पर छापा मारकर विद्युत उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत चोरी करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्र में विद्युत चोरी कर रहे उपभोक्ता में हड़कम्प मचा हुआ है।

शुक्रवार यानी 25 जुलाई की अपराह्न 3 बजे विद्युत प्रवर्तन दल यानी बिजलेंस की जलालपुर जौनपुर टीम ने अवर अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के बौरिया गांव स्थित निरंजन उपाध्याय उर्फ पप्पू पुत्र जुगनू के यहां अचानक पहुंच गए और उनका बिजली कनेक्शन चेक किया जो अवैध रूप से चल रहा था। विजिलेंस की टीम ने उपरोक्त उपभोक्ता से विद्युत कनेक्शन की मांग किया लेकिन मौके पर नहीं दिखा सके।
विजिलेंस टीम के साथ पहुंचे अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि निरंजन उपाध्याय एलटी लाइन से बिना विद्युत मीटर के केबल जोड़कर अवैध रूप से पंपिंग सेट 3 एचपी 2238 वाट की विद्युत का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद टीम में शामिल लाइनमैन ने उनके केबल को काटकर वीडियो ग्राफी करते हुए उठा ले गए और शनिवार की सुबह 10:47 बजे विद्युत टीम अपने थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम संशोधन 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी हुई है। अवर अभियंता ने बताया की निरंजन उपाध्याय भानापुर गांव के पूर्व प्रधान हैं वर्तमान समय में उनकी पत्नी प्रधान है। बौरिया गांव में उनका पंपिंग सेट मशीन है जहां विद्युत चोरी होती रही।
इस कार्रवाई में अवर अभियंता राजेश कुमार के अलावा निरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल फिरोज अहमद खान, महिला हेड कांस्टेबल रीना प्रजापति, कांस्टेबल मनोज कुमार, प्रवेश कुमार समेत विद्युत विभाग के एन कर्मचारी शामिल रहे।

BRC24NEWS अब खबर दिखेगी