Breaking News

MARIYAHU NEWS. कारगिल विजय दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं नगर स्थित ऊषा उपवन में भारतीय जनता पार्टी, जिला मछलीशहर द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सैन्य शक्ति, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। जब पाकिस्तान ने विश्वासघात कर हमारे क्षेत्र में घुसपैठ की तब हमारे वीर जवानों ने दुर्गम पहाड़ियों पर दुश्मन को परास्त कर तिरंगा लहराया। यह केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी, यह भारत के संकल्प और स्वाभिमान की जीत थी।
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने संयम, धैर्य और साहस का परिचय देते हुए दुनिया को दिखा दिया कि भारत शांति चाहता है लेकिन किसी भी कीमत पर अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्रभक्ति को केवल एक भावनात्मक विषय न मानें, बल्कि उसे अपने कर्म, व्यवहार और चरित्र में उतारें।
आज जब हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, तो हमें उन वीर सैनिकों को याद करना चाहिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को सुरक्षित रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध हमें यह भी सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो।इसके पूर्व कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नृपेन्द्र सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप ब्रह्मदेव तिवारी, मेहीलाल गौतम, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, स्कन्द पटेल, डा. अजय सिंह चेयरमैन, रामजस पाल, राजेश जायसवाल मंडल अध्यक्ष, भगवान दास, मुन्नू मिश्रा, बिजय पटेल, शिवशंकर गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!