Breaking News
फोटो- विधायक श्री पटेल का स्वागत करते स्थानीय नागरिक

MUMBAI NEWS. जनता की सेवा में हमेशा दरवाजा खुला रहेगा-विधायक मुरजी पटेल

मुंबई से शीतला प्रसाद सरोज

MUMBAI. शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने शनिवार को अंधेरी (पूर्व) के एमआईडीसी, सुभाषनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर ‘जनता दरबार’ का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

फोटो- विधायक श्री पटेल का स्वागत करते स्थानीय नागरिक

इस मौके पर विधायक मुरजी पटेल ने कहा, “क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं रागद्वेष से परे रहकर लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, शौचालय, अस्पताल और शिक्षा संबंधी मुद्दों का समाधान करूं। हमारे कार्यालय में आयोजित यह ‘जनता दरबार’ हर शनिवार को होगा, जिसमें क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं सीधे रख सकेंगे।” उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि उनका दरवाजा हमेशा जनता की सेवा के लिए खुला है और विकास कार्यों में सभी से सहयोग की अपेक्षा है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने गुलदस्ता देकर विधायक पटेल का स्वागत किया और अपनी समस्याओं के संबंध में उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!