MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं पुलिस ने चोरी एवं गायब हुए मोबाइलों को बरामद करते हुए शनिवार की शाम 17 मोबाइल को उनके संबंधित स्वामियों को सौंप दिया है। मोबाइल धारक अपना मोबाइल वापस पाते ही चेहरे चमक उठे।

क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि यह सभी मोबाइल पिछले 1 वर्ष के भीतर विभिन्न तरीकों से मोबाइल धारकों का मोबाइल गायब हो गया था किसी का कही छूटे गया तो रास्ते में आती जाती है गिर गया या अपराधियों द्वारा मोबाइल को छीने लिए गए थे। जिन्हें जिले की पुलिस सर्विलांस टीम व प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीसीटीएनएस आरक्षी अजीमुल्ला, विवेकानंद राजभर, मुख्य आरक्षी क्राइम टीम रिजवान, कांस्टेबल अजय कुमार सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार के द्वारा सीईएआर पोर्टल के माध्यम से सभी मोबाइलों को बरामद कर इनके स्वामियों को दे दिया गया।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी