JAUNPUR. जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से साइकिल लेकर निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी ।
जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी महिला ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि उसकी पुत्री लगभग 19 वर्ष जो 21 जुलाई को समय करीब साढ़े छ: बजे शाम को साइकिल लेकर घर से बिना बताये निकली लेकिन घर वापस नहीं लौटी । मैं व मेरे परिवार के लोगों ने पास-पड़ोस , रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । बाद में पता चला कि गांव के ही दो लड़कों से बातचीत करती थी और वही दोनो लोग उसको भगा ले गये हैं । इस प्रकरण में थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी