Breaking News
फाइल फोटो-मृतक मनोरमा दूबे

MUMBAI NEWS. मनोरमा दुबे के निधन से शोक की लहर, मरणोपरांत सारे कार्यक्रम मुंबई में

शीतला प्रसाद सरोज.
MUMBAI. वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश ‘मुन्ना’ दुबे की धर्मपत्नी मनोरमा दुबे (55) का रविवार, 27 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अंधेरी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित खेवसीपुर, जलालपुर गांव की निवासी मनोरमा देवी पिछले तीन वर्षों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मनोरमा दुबे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पति ओमप्रकाश ‘मुन्ना’ दुबे ने जानकारी दी कि उनका अस्थिकलश नासिक स्थित गोदावरी नदी में प्रवाहित कर दिया गया है। मरणोपरांत सारे कार्यक्रम कर्मभूमि अंधेरी (मुंबई) में संपन्न किया जाएगा।

मनोरमा दुबे के निधन पर अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा, विधायक मुरजी पटेल, पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व विधायक ऋतुजा रमेश लटके, पूर्व नगरसेवक सुरेंद्र दुबे, पूर्व नगरसेविका संध्या सुनील यादव, पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्रा, भाजपा अंधेरी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाश्रय उपाध्याय, गणेश देसाई, समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडेय, ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के अध्यक्ष विनोद लक्ष्मीकांत तिवारी, ब्राह्मण सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी पाण्डेय, रामा चौबे, पत्रकार उत्तम पांडेय, राजन तिवारी, बच्ची सिंह, राकेश तिवारी, दिनेश प्रताप सिंह, रममेश चौबे, अनिल सिंह, गोविंद यादव, रविंद्र शुक्ला, देवेंद्र दुबे, विक्रम यादव, दिवाकर दुबे, डब्बू पांडेय, धीरज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!