Breaking News

JAUNPUR NEWS. मड़ियाहूं के समाजसेवी नगर अध्यक्ष रूकसाना के पति 55 वर्ष के हुए, धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

JAUNPUR. जौनपुर जिले की स्वच्छता मिशन में नंबर एक रही मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना के समाजसेवी पति कमाल अख्तर फारुकी का जन्मदिन सोमवार की शाम उनके निज आवास रानीझील गढ़ई मोहल्ला में शुभचिंतकों, आगंतुकों, मेहमानों एवं परिजनों ने केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कमाल अख्तर फारुकी सफेद धोती, कुर्ता एवं सिर पर कभी काली टोपी तो कभी शाही शाफा पहने नजर आए।

फोटो- नगर अधिशासी अधिकारी समेत सभासदों ने तोहफा देकर जन्मदिन की दिया बधाई

गोरखपुर रेंज के कुशीनगर चीनी मिल बिरला ग्रुप के महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारूकी सोमवार को 55 वर्ष के हुए। उनकी धर्मपत्नी रूकसाना मड़ियाहूं नगर पंचायत की नगर अध्यक्ष हैं।

फोटो- प्राचार्य डॉ सुरेश पाठक एवं अन्य जन्मदिन की बधाई देते हुए 

सोमवार की शाम उनके आवास पर पहुंचे शुभचिंतकों, मेहमानों, आगंतुकों एवं परिजनों ने बारी बारी से केक काटकर उनके जन्मदिन को खुशनुमा माहौल दिया। इस दौरान उनके निवास स्थान पर जन्मदिन की बधाई देने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा। नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करती रही।

फोटो- डॉक्टरों ने कमाल अख्तर फारुकी को जन्मदिन की बधाई देते हुए

महाप्रबंधक के जन्मदिन पर पुलिस अधिकारी, बैंक अधिकारी, राजनीतिक, शिक्षक, राजनेता, व्यवसायिक, पत्रकार समेत तमाम ठेकेदार भी मौजूद रहे।

फोटो- केक काटने के बाद अत्ताउल्लाह खान अपनी टीम के साथ जन्मदिन की बधाई देते हुए

पहला केक अत्ताउल्लाह खां अपनी टीम के साथ 6:00 बजे पहुंच कर काटा और महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारूकी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना किया। उसके बाद मुख्य केक परिजनों ने महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारूकी और उनकी नगर अध्यक्ष पत्नी रुकसाना ने मिलकर काटते ही पूरा घर हैप्पी बर्थडे के स्वरों से गूंज उठा।

फोटो-महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारूकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची काली ड्रेस में साली जुल्का बख्तियार

इस दौरान कमाल अख्तर फारुकी के जन्मदिन को खुशनुमा बनाने के लिए उनकी एकमात्र साली जुल्का बख्तियार भी मौजूद रही।


महाप्रबंधक कमाल अख्तर फारुकी के जन्मदिन मौके पर पहुंचकर जहां लोगों ने बधाई दिया वहीं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी जमकर लुत्फ उठाया।


जन्मदिन की बधाई देने वालों में मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुरेश पाठक, डॉ. अरुण मिश्रा, भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्रा, डॉ. देवेंद्र कन्नौजिया डा. डब्बू, डॉ. अवध राज, स्वर्ण सिंह टीटू, गौरी शंकर सोनकर,पंकज केशरी,  राजेश त्रिपाठी, डॉ अख्तर, डॉ. राकेश तिवारी, अध्यापक राजेश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, पत्रकार मो आरिफ खान, रवि केसरी, राहुल गुप्ता, अभिषेक पटेल, बृजराज चौरसिया, रहमत खान, मुन्ना हाशमी अताउल्लाह खान, नसीम हाशमी, ठेकेदार ज्ञान यादव, राशिद राइन मिराज टीवीएस वकार अहमद, शहजादे पूर्व सभासद दिलीप कुमार साहू उर्फ गुड्डू समेत नगर पंचायत मड़ियाहूं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ और सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर, सभासद ममता वर्मा के पति नितेश सेठ के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, मो.आरिफ राईन, बड़े भाई वैश फारूकी,महाप्रबंधक के ड्राइवर रविंद्र प्रताप सिंह “भोला” मौजूद रहे।

 

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!