Breaking News

JAFARABAD NEWS. श्रीमद भागवत कथा हवन व भंडारे के साथ हुई सम्पन्न

JAFARABAD. जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के जमैथा गांव के परमहंस आश्रम पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरुवार को हवन व भंडारे का साथ सम्पन्न हई। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कथा समापन के बाद परमहंस मंदिर के महंत राजनदास जी महाराज ने कहा श्रीमद भागवत कथा में आने वाले श्रोताओं ने कथा पान करके जीवन को धन्य बनाया।कथा सुनकर उस पर मनन करके जीवन को धन्य बनाया जा सकता है। मनुष्य को जीवन मे हमेशा परोपकार का काम करना चाहिए।इसके पूर्व हवन में मुख्य यजमान ब्रतधारी शुक्ला, डॉ शिवासरे सिंह कमिश्नर बुलन्दशहर, ब्रतधारी समाजसेवी आशुतोष सिंह, जिला जेलर अजय कुमार राय, रजनीश शुक्ला,चन्द्रबली मौर्य, सजंय शुक्ला, बुधई मोर्या, अमरसेन यादव, जगदीश यादव, तुषारकान्त शुक्ल, राजदेव शुक्ल आदि मौजूद रहे। शाम को भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!