Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं नगर के चौरसिया समाज के संरक्षक नंदलाल चौरसिया नहीं रहे

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं नगर के पिचकरिया मिश्राना मोहल्ला निवासी चौरसिया समाज के अग्रज वयोवृद्ध नंदलाल चौरसिया नहीं रहे। श्री चौरसिया काफी दिनों से बीमार थे तीन-चार दिनों से वह कोमा में रहे। उनका निधन शुक्रवार को 3:15 बजे उनके निज निवास पर परिवार के बीच हुआ।
वह करीब 75 वर्ष के रहे। उनके दो पुत्र विकास और दीना चौरसिया है। उनका अंतिम संस्कार जनपद स्थित रामघाट में रात 8:00 बजे करने की तैयारी चल रही है। मृतक श्री चौरसिया, मड़ियाहूं चौरसिया समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल चौरसिया के बड़े भाई थे।

उनके निधन का समाचार जैसे ही नगर में चली चौरसिया समाज समेत अन्य सभ्रांत नागरिकों ने उनके निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ब्रह्मदेव मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारुकी, आरिफ राइन, पृथ्वीराज पांडेय एडवोकेट, सरदार जसपाल सिंह रम्मी, रवि कुमार मौर्य सभासद, डा. परमजीत सिंह, अरविंद चौरसिया, पप्पू फारूकी, ईशा फारूकी, विनोद जायसवाल, अमरनाथ विश्वकर्मा, रिंकू सभासद, पंकज केशरी, गोपाल केशरी एडवोकेट, शिवशंकर गुप्ता, मनोज चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, महेश चौरसिया, अनिसुर्रहमान ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!