Breaking News

JAUNPUR NEWS. जौनपुर शहर में भारी बारिश से मानकविहीन रेस्टोरेंट धराशायी, बड़ा हादसा टला

JAUNPUR. जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास गुरुवार की रात से हो रही मुसलाधार बरसात ने मानकों की अनदेखी कर बनाई गई एक रेस्टोरेंट की इमारत शुक्रवार की सुबह अचानक धराशायी हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय रेस्टोरेंट में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।


इमारत गिरने का दृश्य राहगीरों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह रेस्टोरेंट जिस स्थान पर बना था, वहां निर्माण मानकों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया था।

Add

लोगों का कहना है कि शहर में ऐसी कई इमारतें हैं जो मानकों को दरकिनार कर बनाई गई हैं। अगर समय रहते जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Add

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!