Breaking News

JAUNPUR NEWS. जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

JAUNPUR. जौनपुर जिले के थाना लाइन बाजार क्षेत्र के कुद्दूपुर के समीप बेलवा राम सागर जाने वाले तिराहे पर जन्माष्टमी के दिन एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Add

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई। सीओ सिटी, जो उस समय पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का पर्व मना रहे थे, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे इंस्पेक्टर से पहले ही घटनास्थल से सभी घायल जिलास्पताल पहुंच गए। हालांकि, एम्बुलेंस की देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद कई बार 108 नंबर पर कॉल की गई, लेकिन एम्बुलेंस पुलिस के पहुंचने के बाद ही मौके पर पहुंची। लोगों का कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय से पहुंचती, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Add

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!