Breaking News

LUCKNOW NEWS . अशोक कुमार सैनी बने राष्ट्रवादी माली (सैनी) महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव

LUCKNOW. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रवादी माली (सैनी) महासभा उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी लखनऊ के सौभाग्य इन होटल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष रोहित सैनी (युवा नेता) ने की।

Add

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकजुटता तथा भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में संगठन ने एक अहम निर्णय लेते हुए एडवोकेट अशोक कुमार सैनी, पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण माली, निवासी ग्राम मनौरा कटवार, विकासखंड बरसठी जनपद जौनपुर, को प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अशोक कुमार सैनी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व ग्राम प्रधान रहे हैं। उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।

अध्यक्ष रोहित सैनी ने विश्वास जताया कि अशोक कुमार सैनी संगठन की नीतियों पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करेंगे, और समाज के हित में सार्थक भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई देने वालों में संगठन के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!