Breaking News

RAMPUR NEWS. रामपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का जोरदार प्रदर्शन

RAMPUR. जौनपुर जनपद के रामपुर विकासखंड में सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ रामपुर के बैनर तले रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष सुनील ओझा के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने एग्री स्टाफ कॉर्प सर्वे कार्य से खुद को पृथक करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस सर्वे में राजस्व से संबंधित तकनीकी जानकारियां, जैसे गाटा संख्या एवं खतौनी की जानकारी आवश्यक होती है, जो कि रोजगार सेवकों के पास उपलब्ध नहीं है। अतः इस कार्य को करना उनके लिए व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
रोजगार सेवकों ने आगे कहा कि वे पहले से ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की निगरानी और संचालन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्न हैं। ऐसे में यदि उन्हें सर्वे जैसे कार्य में लगाया गया, तो इसका सीधा असर मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर पड़ेगा।

Add

उन्होंने यह भी कहा कि सर्वे कार्य खतरनाक इलाकों में किया जाता है, जहां सर्प, बिच्छू एवं अन्य जानवरों से जान का खतरा बना रहता है, लेकिन इस कार्य के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था या प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं कराया गया है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि बेहद अल्प है और यह कार्य मनरेगा के जॉब चार्ट में भी शामिल नहीं है। ऐसे में शासन द्वारा बिना विधिक प्रावधान के अतिरिक्त कार्य लेना न्यायसंगत नहीं है।
इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र प्रजापति, रोशनी देवी, सुभाष चंद्र, रेणु देवी, बेबी पटेल, संदीप कुमार, सकते आलम, कमलेश कुमार, प्रेमचंद, जयप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद, चंद्रकला, महेंद्र कुमार, चंदा देवी, प्रेम शंकर, राजेश गौतम, गुलाबचंद, राजेंद्र गौतम, अनीता सिंह, अशोक कुमार, शिवकुमार, विनीत कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
रोजगार सेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि एग्री स्टाफ कॉर्प सर्वे के कार्य से उन्हें अविलंब मुक्त किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!