MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरौना से दो स्कूली बच्चों के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाल को बच्चों की गायब होने की सूचना देर शाम तक दे दिया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:00 बजे रेहांस विश्वकर्मा, पुत्र श्री टिंकू विश्वकर्मा (निवासी सरौना, जमालापुर) और प्रवेश दुबे, निवासी जवंसीपुर, जमालापुर जो कक्षा 5 में पढ़ते हैं और आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। ये दोनों बच्चे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों बेचैनी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों द्वारा आसपास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। दोनों बच्चे अत्यंत अबोध एवं सरल स्वभाव के हैं। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और वे सामान्य रूप से स्कूल आते-जाते थे।

दोनों बच्चों की परिजनों ने क्षेत्र वासियों से किया अपील
परिजनों ने ग्राम पट्टी, दामोदरा, गहलाई, दुर्गा देवी, अढ़नपुर, सेउर, जोगापुर, जवंसीपुर, सीरिया, बंजारी, तेजगढ़ सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल परिजनों या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
इस संबंध में परिजनों ने मड़ियाहूं कोतवाल तेज बहादुर सिंह को दोनों बच्चों के गायब होने की सूचना देर शाम तक दे दिया गया है।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की खोजबीन करा कराकर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। वहीं गांव के लोगों ने बच्चों की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी