MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना एवं नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव निवासी दो लापता बच्चे इलाहाबाद में मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सुबह से ही बच्चों की हाल-चाल जानने के लिए गांव वालों का ताता लगा हुआ है।

बता दे की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव निवासी रेंयांश विश्वकर्मा और नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव निवासी प्रवेश दुबे सोमवार की शाम अचानक अपने-अपने घर से साइकिल लेकर गायब हो गए। देर रात तक नहीं लौटने परबच्चों की काफी खोजबीन किया गया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके कारण परिजनों ने लापता बच्चों की सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दिया। अभी परिजन परेशान थे कि रात करीब 8:00 बजे इलाहाबाद से नेवढ़िया थाने पर फोन आया कि दो बच्चे एक रिक्शा चालक के पास बैठे हुए हैं और अपना नाम रेयांश विश्वकर्मा और प्रवेश दुबे बता रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने बताए हुए अनुसार दारागंज संगम प्रयागराज थाने पर पहुंचकर दोनों बच्चों को पहचान कर घर ले आए है। बच्चे परिजनों को देखकर फफक कर रोने लगे। बताया जाता है कि उनकी साइकिल मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर एक जगह गिरी हुई हालत में मिली हुई है। अनुमान लगाया जाता है कि दोनोंबच्चे किसी ट्रेन से संगम इलाहाबाद पहुंच गए हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी