Breaking News

JAUNPUR NEWS. मड़ियाहूं में अपराध नियंत्रण हेतु रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

JAUNPUR. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराध और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और स्थानीय पुलिस बल ने संयुक्त रूप से नगर में फ्लैग मार्च किया। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी इस फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

फोटो- मडियाहू में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कोतवाल तेज बहादुर सिंह

अचानक भारी संख्या में RAF की तैनाती से नगर में हलचल मच गई। बाद में स्थिति स्पष्ट करते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए किया गया है।

Add

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नगर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त की। इस दौरान कई अराजक तत्व पुलिस बल की उपस्थिति देखकर भागते नजर आए। पुलिस ने आभूषण व्यवसायियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की और जिन दुकानों पर कैमरे नहीं लगे थे, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाने की सलाह दी गई।

Add

कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि अपराधियों में भय बना रहे और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!